एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

सेवा से संकल्प’ से हर पात्र हितग्राही तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ,सिलौंडी मंडल की बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार, एक माह तक जनसंपर्क कर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे कार्यकर्ता

कलयुग की कलम से राकेश यादव

‘सेवा से संकल्प’ से हर पात्र हितग्राही तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ,सिलौंडी मंडल की बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार, एक माह तक जनसंपर्क कर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे कार्यकर्ता

कलयुग की कलम सिलौंडी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा से संकल्प अभियान’ को लेकर सिलौंडी मंडल के दशरमन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की विकास यात्रा और उससे करोड़ों लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में मंडल प्रभारी विजय दुबे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सेवा से संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उसका वास्तविक लाभ दिलाना है। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर पात्र हितग्राहियों की जानकारी जुटाएं तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

25 अलग-अलग कार्यक्रमों की दी जानकारी

सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, भाजपा जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, सीमा भरत शुक्ला एवं अरविंद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 25 अलग-अलग कार्यक्रमों की जानकारी दी।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से शुरू होने वाला यह एक माह का अभियान ‘सेवा से संकल्प’ के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से संपर्क करेंगे और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

लाभार्थियों से संवाद कर जानेंगे बदलाव की कहानी

अभियान के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद भी किया जाएगा। कार्यकर्ता लाभार्थियों से चर्चा कर यह जानेंगे कि योजनाओं से उनके जीवन में किस प्रकार बदलाव आया है। इन अनुभवों और सफलता की कहानियों को समाज के सामने रखने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग योजनाओं से जुड़ सकें।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता भारत शुक्ला, मिशा बंदी, संतु असाटी, अनिल पांडे, कार्यालय मंत्री विनोद राय, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष वंशकार, सूर्य प्रकाश मिश्रा, मुकेश पटेल, राजेश पटेल, राजेंद्र लोनी, छोटू ठाकुर, शिवकुमार दहिया, निरूप मंजू साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य—सेवा को जनभागीदारी से बनाएं अभियान

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि ‘सेवा से संकल्प’ अभियान को व्यापक जनभागीदारी से सफल बनाया जाए। कार्यकर्ता आमजन से सीधे संवाद स्थापित करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें। इससे अभियान को संगठनात्मक कार्यक्रम के साथ-साथ जनसेवा के व्यापक अभियान के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button