दिन में गूंगा बनकर घर-घर मांगता था भीख, रात में अचानक बोलने लगा युवक! बाइक सवार से लिफ्ट मांगने पर खुला राज, ग्रामीणों ने पकड़ा,बम्हनी में संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया, बिहार के मोतिहारी का निवासी बताया; महर्षि आश्रम करौंदी में रहने की जानकारी, पुलिस ने मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही
कलयुग की कलम से राकेश यादव

दिन में गूंगा बनकर घर-घर मांगता था भीख, रात में अचानक बोलने लगा युवक! बाइक सवार से लिफ्ट मांगने पर खुला राज, ग्रामीणों ने पकड़ा,बम्हनी में संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया, बिहार के मोतिहारी का निवासी बताया; महर्षि आश्रम करौंदी में रहने की जानकारी, पुलिस ने मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही
कलयुग की कलम उमरिया पान – दिन में गूंगा बनकर घर-घर भीख मांगने और रात में अचानक बोलने की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। उमरियापान क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। बताया जा रहा है कि युवक दिन में घर-घर जाकर गूंगा होने का अभिनय करते हुए लोगों से पैसे मांगता था, जबकि रात में सामान्य रूप से बोलता और बातचीत करता नजर आया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बम्हनी निवासी महेंद्र काछी के घर युवक दिन में भीख मांगने पहुंचा था। इसके बाद रात में उमरियापान बाजार की ओर से आ रहे युवक ने महेंद्र से बाइक पर लिफ्ट मांगी। बातचीत के दौरान युवक को सामान्य रूप से बोलते देखकर महेंद्र को संदेह हुआ। जैसे ही युवक को शक होने की भनक लगी, वह भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पूछताछ की।
पूछताछ में बिहार के मोतिहारी का निवासी बताया
ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किए जाने पर युवक ने अपना नाम-पता बिहार के मोतिहारी जिले के चाड़वा गांव का निवासी बताया। बताया जा रहा है कि युवक महर्षि आश्रम करौंदी में वेदपाठी ब्राह्मण विनोद पांडे के साथ रह रहा था। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद आश्रम में उसके रहने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
आश्रम में बाहरी युवक के रहने पर उठे सवाल
क्षेत्र में चर्चा है कि महर्षि आश्रम करौंदी में बड़ी संख्या में वेदपाठी ब्राह्मण रहते हैं। ऐसे में बगैर संस्था की जानकारी के युवक कैसे रह सकता है शिकायतकर्ता ने बताया है कि संदिग्ध युवक मुस्लिम है आश्रम में रहने और उसकी गतिविधियों की जानकारी संस्था प्रमुख को थी या नहीं, यह जांच का विषय है।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई। लोगों का कहना है कि दिन में घरों के आसपास घूमने वाले संदिग्ध व्यक्ति रेकी कर सकते हैं और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है। हालांकि, पकड़े गए युवक का किसी चोरी की घटना में शामिल होना अभी प्रमाणित नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने डायल 112 बुलाकर पुलिस को सौंपा
ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ने के बाद उमरियापान पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई।
पुलिस के अनुसार, युवक द्वारा बताया गया पता सही पाया गया है। वह विनोद पांडे नामक व्यक्ति के साथ बिहार से आया था। पुलिस ने यह भी बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे समझाइश देकर कड़ी हिदायत दी गई है और उसके साथ आए परिचित को युवक को बिहार वापस भेजने के लिए कहा गया है।
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि दिन में घर-घर घूमने वाले अनजान व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्कता बरती जानी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
हालांकि, पुलिस की ओर से युवक को किसी चोरी या अन्य आपराधिक घटना में शामिल होने की पुष्टि नहीं की गई है।



