एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

बड़वारा विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उठाए क्षेत्र के तीन प्रमुख मुद्दे,बड़वारा में अवैध शराब पर रोक, औद्योगिक पार्क और लंबित घोषणाओं पर अमल की मांग; विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपे तीन पत्र,गांवों में अवैध शराब बिक्री पर सख्ती, बछरवारा में 300 एकड़ तक भूमि पर औद्योगिक पार्क की पहल, क्षेत्रीय विकास की घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किया आग्रह

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़वारा विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उठाए क्षेत्र के तीन प्रमुख मुद्दे,बड़वारा में अवैध शराब पर रोक, औद्योगिक पार्क और लंबित घोषणाओं पर अमल की मांग; विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपे तीन पत्र,गांवों में अवैध शराब बिक्री पर सख्ती, बछरवारा में 300 एकड़ तक भूमि पर औद्योगिक पार्क की पहल, क्षेत्रीय विकास की घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किया आग्रह

कलयुग की कलम उमरिया पान – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विकास, रोजगार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास संबंधी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को तीन अलग-अलग पत्र सौंपकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने, ग्राम बछरवारा में औद्योगिक पार्क विकसित करने तथा मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्रीय प्रवास के दौरान की गई विकास संबंधी घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का आग्रह किया।

अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायतों का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री से युवाओं और परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा इस कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

बछरवारा में औद्योगिक पार्क की स्थापना का प्रस्ताव

क्षेत्र में औद्योगिक निवेश और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में विधायक ने ग्राम पंचायत बछरवारा में औद्योगिक पार्क स्थापित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनपद पंचायत बड़वारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बछरवारा में खसरा नंबर 301/1 के आसपास लगभग 250 से 300 एकड़ भूमि औद्योगिक पार्क के विकास के लिए उपलब्ध है। यह भूमि स्टेट हाईवे से लगी हुई है तथा कटनी-छत्तीसगढ़ रेल लाइन भी नजदीक है।

विधायक ने इस क्षेत्र को औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त बताते हुए भूमि का सर्वेक्षण एवं परीक्षण कराने और औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए आवश्यक स्वीकृति तथा कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जनजातीय क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए स्मरण पत्र

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री को सौंपे तीसरे पत्र में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन का मुद्दा उठाया।

उन्होंने उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई विभिन्न घोषणाओं पर अभी तक अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विधायक ने संबंधित विभागों को निर्देशित कर घोषणाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कराने, उनके क्रियान्वयन के लिए समयसीमा निर्धारित करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया है।

विकास, रोजगार और सामाजिक समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया

विधायक द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपे गए तीनों पत्रों में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग समस्याओं और विकास की संभावनाओं को प्रमुखता से उठाया गया है। अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग जहां सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने से जुड़ी है, वहीं बछरवारा में औद्योगिक पार्क की स्थापना का प्रस्ताव क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक विकास की संभावनाओं को बढ़ाने वाला है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणाओं के क्रियान्वयन की मांग को क्षेत्रीय विकास कार्यों में तेजी लाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button