एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

बरामदे से चोरी हुई बाइक, आरोपी को बेचने की फिराक में था साथी! ढीमरखेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार आरोपी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बरामदे से चोरी हुई बाइक, आरोपी को बेचने की फिराक में था साथी! ढीमरखेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार आरोपी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की मोटरसाइकिल पहले ही बरामद की जा चुकी थी, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को ग्राम महगवां निवासी फरियादी ने थाना ढीमरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के बरामदे से अज्ञात व्यक्ति करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 480/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेही सनत कुमार पिता दलवीर यादव, निवासी ग्राम करौंदा, थाना उमरिया, जिला उमरिया के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि मोटरसाइकिल ग्राम महगवां निवासी रस्ते सिंह पिता फागू सिंह चोरी कर लाया था और उसे बेचने के लिए अपने पास रख गया था।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में नाम सामने आने के बाद से रस्ते सिंह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार 27 अक्टूबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास तथा आरक्षक अजय धुर्वे और रंजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button