हरदी मोड़ से अमकुही-देवरीपाठक-ककरहिया तक सड़क की मांग तेज, चंदू चौरसिया के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रदर्शन,प्रशासन के आश्वासन पर टला आंदोलन, 5 किमी सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा; मंजूरी के बाद शुरू होगा काम
कलयुग की कलम से राकेश यादव

हरदी मोड़ से अमकुही-देवरीपाठक-ककरहिया तक सड़क की मांग तेज, चंदू चौरसिया के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रदर्शन,प्रशासन के आश्वासन पर टला आंदोलन, 5 किमी सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा; मंजूरी के बाद शुरू होगा काम
कलयुग की कलम उमरिया पान – हरदी मोड़ से अमकुही, देवरीपाठक और ककरहिया तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क की बदहाली और आवागमन में हो रही परेशानियों से नाराज ग्रामीणों ने समाजसेवी नेता चंद्रकांत ‘चंदू’ चौरसिया के नेतृत्व में शनिवार को सड़क किनारे सांकेतिक प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर उमरियापान के नायब तहसीलदार इसरार खान ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित मार्ग पर लगभग पांच किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।
लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग, अब मंजूरी का इंतजार
ग्रामीणों का कहना है कि हरदी मोड़ से अमकुही, देवरीपाठक और ककरहिया को जोड़ने वाले इस मार्ग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। आसपास के कई गांवों के लोगों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है, इसके बावजूद सड़क निर्माण का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर अपनी नाराजगी जताई और जल्द काम शुरू कराने की मांग उठाई। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजे जाने तथा स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कराने की जानकारी दिए जाने पर प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
आश्वासन मिला, अब जमीन पर काम शुरू होने की उम्मीद
प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की जानकारी से ग्रामीणों को सड़क निर्माण की उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन उनकी निगाहें अब शासन की स्वीकृति पर टिकी हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिले और सड़क निर्माण शुरू हो, ताकि वर्षों से बनी आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।



