एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

7 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, 25 महिलाओं को सिलाई मशीनें; एसबीआई की पहल से शिक्षा और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान,कटनी में एसबीआई की CSR पहल से जरूरतमंद विद्यार्थियों और महिलाओं को मिला संबल, जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर बोलीं—स्वावलंबन की राह होगी मजबूत

कलयुग की कलम से राकेश यादव

7 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, 25 महिलाओं को सिलाई मशीनें; एसबीआई की पहल से शिक्षा और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान,कटनी में एसबीआई की CSR पहल से जरूरतमंद विद्यार्थियों और महिलाओं को मिला संबल, जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर बोलीं—स्वावलंबन की राह होगी मजबूत

कलयुग की कलम कटनी – शिक्षा को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की है। बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, कटनी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 7 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और 25 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आईएएस अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर समाज की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं।

लैपटॉप से संवरेगा भविष्य, सिलाई मशीनों से बढ़ेगी कमाई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलने से उन्हें डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। वहीं, सिलाई मशीनें महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खोलेंगी। महिलाएं अपने हुनर के जरिए आजीविका शुरू कर सकती हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकती हैं।

उन्होंने इस पहल को आत्मनिर्भरता की दिशा में उपयोगी बताते हुए कहा कि जरूरतमंद वर्गों को शिक्षा के संसाधन और रोजगार के साधन उपलब्ध कराना उनके भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक साबित हो सकता है।

सामाजिक सरोकारों के प्रति एसबीआई की प्रतिबद्धता

कार्यक्रम की मेजबानी एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री हरीश रघुवंशी ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने वाली पहलें सामाजिक विकास और समान अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी एसबीआई के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साधन और महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आत्मनिर्भर समाज की ओर सार्थक पहल

एसबीआई के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, कटनी की यह पहल बैंकिंग सेवाओं से आगे बढ़कर सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का उदाहरण है। एक ओर लैपटॉप से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर सिलाई मशीनें महिलाओं को अपने कौशल का उपयोग कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत की एनआरएलएम टीम से श्रीमती सीमा सिंह, श्री राम सुजान द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button