एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ ने संभाला कार्यभार,ढीमरखेड़ा जनपद को मिले नए सीईओ कृष्णकांत पांडे, संभाली विकास कार्यों की कमान,शासन के तबादला आदेश के बाद प्रशासनिक बदलाव, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में मिली नई जिम्मेदारी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ ने संभाला कार्यभार,ढीमरखेड़ा जनपद को मिले नए सीईओ कृष्णकांत पांडे, संभाली विकास कार्यों की कमान,शासन के तबादला आदेश के बाद प्रशासनिक बदलाव, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में मिली नई जिम्मेदारी

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक बदलाव के तहत नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में श्री कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पूर्वाह्न में कार्यभार ग्रहण कर लिया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुपालन में हुई इस पदस्थापना के बाद अब जनपद पंचायत की प्रशासनिक व्यवस्था और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों के पालन में उपायुक्त विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्णकांत पांडे ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा पहुंचकर विधिवत पदभार संभाला। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद पंचायत में प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंप दी गई है।

यजुवेंद्र कोरी का जबलपुर स्थानांतरण

राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के निवर्तमान सीईओ श्री यजुवेंद्र कोरी का स्थानांतरण जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर श्री कृष्णकांत पांडे की पदस्थापना की गई है। शासन के आदेश के अनुरूप यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

ग्रामीण विकास योजनाओं पर रहेगी नजर

नए सीईओ के सामने जनपद पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों को गति देने, ग्राम पंचायतों के कामकाज की निगरानी करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति और पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद

ढीमरखेड़ा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों और ग्रामीणों की नजरें अब नए सीईओ की कार्यप्रणाली पर रहेंगी। प्रशासनिक बदलाव के बाद ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों की प्रगति और हितग्राहीमूलक योजनाओं के बेहतर संचालन को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। आने वाले समय में नए नेतृत्व के तहत जनपद पंचायत की विकास गतिविधियों में किस तरह की प्रगति होती है, इस पर क्षेत्रवासियों की निगाहें रहेंगी।

Related Articles

Back to top button