एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

बड़वारा विधानसभा में अवैध शराब पैकारियों पर शिकंजे की मांग, विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र,ढीमरखेड़ा-उमरियापान सहित पूरे क्षेत्र में जांच की मांग, मारपीट और विवादों से बिगड़ रहे सामाजिक माहौल पर जताई चिंता

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़वारा विधानसभा में अवैध शराब पैकारियों पर शिकंजे की मांग, विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र,ढीमरखेड़ा-उमरियापान सहित पूरे क्षेत्र में जांच की मांग, मारपीट और विवादों से बिगड़ रहे सामाजिक माहौल पर जताई चिंता

कलयुग की कलम उमरिया पान – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में संचालित अवैध शराब पैकारियों पर कार्रवाई की मांग उठी है। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर क्षेत्र में संचालित पैकारियों की जांच कराने तथा बिना लाइसेंस और निर्धारित मानकों के चल रहे केंद्रों को बंद कर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

विधायक ने पत्र में जनस्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध पैकारियों के संचालन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। ढीमरखेड़ा, उमरियापान सहित पूरे बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

मारपीट और विवादों पर जताई चिंता

क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर मारपीट, लड़ाई-झगड़े और विवादों की शिकायतें सामने आने से सामाजिक माहौल पर असर पड़ने की चिंता जताई जा रही है। इसका प्रभाव विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण और नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।

पुलिस और आबकारी विभाग को भी भेजी प्रतिलिपि

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्टर से क्षेत्र में संचालित पैकारियों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक कटनी और जिला आबकारी अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। अब संबंधित विभागों की जांच और कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Related Articles

Back to top button