उमरियापान में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त,बिना वैध दस्तावेज के स्लीमनाबाद की ओर जा रहा था ट्रैक्टर, खनिज विभाग को भेजा प्रतिवेदन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त,बिना वैध दस्तावेज के स्लीमनाबाद की ओर जा रहा था ट्रैक्टर, खनिज विभाग को भेजा प्रतिवेदन
कलयुग की कलम उमरिया पान– अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध उमरियापान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरा महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। चालक रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराकर मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए खनिज अधिकारी कटनी को प्रतिवेदन भेजा है।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को थाना उमरियापान के सामने चेकिंग के दौरान लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक MP21ZH5783 ट्रॉली में रेत भरकर स्लीमनाबाद की ओर जाता मिला। पुलिस ने वाहन रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम राजकुमार लोधी पिता भैयाजी लोधी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बरौदा, थाना उमरियापान, जिला कटनी बताया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी रेत के संबंध में दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में 26 अक्टूबर को दोपहर 3:45 बजे धारा 106 बीएनएसएस के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस ने चेकिंग के दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया। कार्रवाई में सउनि गया प्रसाद मंगोरे,प्रधान आरक्षक अजय तिवारी एवं आरक्षक विकास अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



