एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा तहसील न्यायालय में विधिक साक्षरता शिविर, सामाजिक न्याय से जुड़े अधिकारों की दी जानकारी,न्यायाधीश पूर्वी तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन, पक्षकारों को दी गई कानूनी प्रावधानों की जानकारी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा तहसील न्यायालय में विधिक साक्षरता शिविर, सामाजिक न्याय से जुड़े अधिकारों की दी जानकारी,न्यायाधीश पूर्वी तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन, पक्षकारों को दी गई कानूनी प्रावधानों की जानकारी

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर आमजन को जागरूक करने और कानूनी अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को तहसील न्यायालय ढीमरखेड़ा के प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के पालन में आयोजित शिविर में उपस्थित पक्षकारों को सामाजिक न्याय से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं अधिकारों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

शिविर का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में न्यायाधीश श्री पूर्वी तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय से संबंधित मामलों में पक्षकारों को उनके अधिकारों, कानूनी प्रक्रियाओं और उपलब्ध सहायता के संबंध में जागरूक किया गया।

आयोजन का उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक बनाना और जरूरतमंदों तक न्याय संबंधी जानकारी पहुंचाना रहा, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर उचित कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।

शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजेश प्रयासी सहित अधिवक्ता एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button