एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ से बदला मौसम, बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता,कटनी, उमरिया पान और ढीमरखेड़ा क्षेत्र में छाए बादल, धान की पककर तैयार फसल पर मंडराया संकट

कलयुग की कलम से राकेश यादव

चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ से बदला मौसम, बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता,कटनी, उमरिया पान और ढीमरखेड़ा क्षेत्र में छाए बादल, धान की पककर तैयार फसल पर मंडराया संकट

कलयुग की कलम उमरिया पान – चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के प्रभाव से कटनी जिले सहित उमरिया पान और ढीमरखेड़ा क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं, आसमान में छाए बादलों और बारिश ने जहां तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार है। कई स्थानों पर कटाई भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में मौसम का यह बदला रुख किसानों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव के आसार बने हुए हैं।

खेतों में तैयार धान, बारिश से बढ़ी चिंता

इस समय किसानों के खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी है। कई किसानों ने कटाई का काम भी शुरू कर दिया है। ऐसे में बारिश और तेज हवाओं के चलते फसल के प्रभावित होने की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहता है, तो कटाई और फसल को सुरक्षित रखने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ठंडी हवाओं से मौसम में आया बदलाव

सुबह से ही जिले में ठंडी हवाएं चलने और बादल छाए रहने से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम के इस बदलाव का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है।

चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के प्रभाव से मौसम में आए बदलाव के बीच किसानों की निगाहें अब आसमान पर टिकी हैं। किसानों को उम्मीद है कि मौसम जल्द सामान्य होगा, ताकि खेतों में तैयार धान की फसल को सुरक्षित काटकर घर लाया जा सके।

Related Articles

Back to top button