प्रशासनमध्यप्रदेश

हरदुआ रोड पर पुलिस की घेराबंदी, बाइक सवार दो तस्करों से 70 लीटर कच्ची शराब जब्त! प्लेटिना बाइक पर चार गुम्मों में भरकर ले जा रहे थे अवैध महुआ शराब, कछारगांव के दोनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

हरदुआ रोड पर पुलिस की घेराबंदी, बाइक सवार दो तस्करों से 70 लीटर कच्ची शराब जब्त! प्लेटिना बाइक पर चार गुम्मों में भरकर ले जा रहे थे अवैध महुआ शराब, कछारगांव के दोनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कछारगांव के निवासी हैं, जिन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरदुआ रोड की ओर से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। इस दौरान बाइक क्रमांक एमपी 20 एनएन 9226 से बंधे चार गुम्मों में 15-15 लीटर के हिसाब से कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से श्याम पटेल पिता प्रहलाद पटेल (32 वर्ष) एवं लवकुश उर्फ गुड्डू पिता जीवन लाप्ता कोल (37 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कछारगांव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 604/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

इनकी रही अहम भूमिका:

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी के साथ सहायक उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, प्रधान आरक्षक उदयपाल सिंह, आरक्षक डुमनदास एवं आरक्षक जागेश्वर कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button