मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कटनी में सांस्कृतिक रंगों की छटा 71वें स्थापना दिवस पर बस स्टैंड ऑडिटोरियम में सजा भव्य समारोह, छात्र-छात्राओं ने कला और संस्कृति की शानदार झलक से मोहा मन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कटनी में सांस्कृतिक रंगों की छटा 71वें स्थापना दिवस पर बस स्टैंड ऑडिटोरियम में सजा भव्य समारोह, छात्र-छात्राओं ने कला और संस्कृति की शानदार झलक से मोहा मन
कलयुग की कलम कटनी – मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर कटनी में उत्साह, उमंग और गौरव का माहौल देखने को मिला। बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं की आकर्षक झलक प्रस्तुत की। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, निगमायुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं पर्यावरणविद् निर्भय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान से हुआ शुभारंभ
समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से मध्यप्रदेश की कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान समारोह स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और विविधताओं से परिपूर्ण पहचान को सामने लाया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और स्थापना दिवस के उत्सव में सहभागिता की।



