वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों का ढीमरखेड़ा-उमरियापान प्रथम नगर आगमन,ढीमरखेड़ा-उमरियापान में गूंजा वैश्य एकता का संदेश, जिला अध्यक्ष अरविंद जैन का जोरदार स्वागत,प्रथम नगर आगमन पर तहसील प्रभारी प्रमोद असाटी और अध्यक्ष राजेश कटारिया सहित पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से किया स्वागत
कलयुग की कलम से राकेश यादव

वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों का ढीमरखेड़ा-उमरियापान प्रथम नगर आगमन,ढीमरखेड़ा-उमरियापान में गूंजा वैश्य एकता का संदेश, जिला अध्यक्ष अरविंद जैन का जोरदार स्वागत,प्रथम नगर आगमन पर तहसील प्रभारी प्रमोद असाटी और अध्यक्ष राजेश कटारिया सहित पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से किया स्वागत
कलयुग की कलम उमरिया पान – वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश, जिला कटनी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद जैन का प्रथम नगर आगमन शनिवार को ढीमरखेड़ा-उमरियापान तहसील में हुआ। उनके साथ प्रदेश एवं जिला संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रथम आगमन पर ढीमरखेड़ा-उमरियापान तहसील प्रभारी प्रमोद असाटी, तहसील अध्यक्ष राजेश कटारिया सहित स्थानीय पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने सभी अतिथियों का फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर कनकने, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी सुरेश सोनी, जिला अध्यक्ष अरविंद जैन, जिला महामंत्री बृजेश गट्टानी, महिला जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता, महिला जिला उपाध्यक्ष नीता बिचपुरिया तथा जिला उपाध्यक्ष एवं तहसील प्रभारी प्रमोद असाटी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
स्वागत के पश्चात उमरियापान में तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान नए आजीवन सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया।
बैठक में तहसील उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, महामंत्री विजय सोनी, उमरियापान नगर अध्यक्ष लक्की चौरसिया, तहसील युवा अध्यक्ष दिनेश असाटी, लक्ष्मी गुप्ता, संजय चौरसिया, अजय अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, लालू चौरसिया एवं गणेश सोनी सहित समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही। ममता असाटी, कृष्णा असाटी, गीता असाटी एवं प्रिया असाटी सहित महिला सदस्यों ने बैठक में सहभागिता की।
प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव और तहसील स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद जैन के प्रथम तहसील प्रवास को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और समाज की एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।



