एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

डीएमएफ की योजनाओं को मिलेगी नई दिशा, बेसलाइन सर्वे पर कलेक्टर की नजर,डीएमएफ की योजनाओं को मिलेगी नई दिशा! बेसलाइन सर्वे में जुटेंगे गांवों की जमीनी जरूरतों के आंकड़े, जिला पंचायत सीईओ कौर ने समय-सीमा और गुणवत्ता पर दिया जोर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

डीएमएफ की योजनाओं को मिलेगी नई दिशा, बेसलाइन सर्वे पर कलेक्टर की नजर,डीएमएफ की योजनाओं को मिलेगी नई दिशा! बेसलाइन सर्वे में जुटेंगे गांवों की जमीनी जरूरतों के आंकड़े, जिला पंचायत सीईओ कौर ने समय-सीमा और गुणवत्ता पर दिया जोर

कलयुग की कलम कटनी – जिला खनिज प्रतिष्ठान मद (डीएमएफ) से जिले में प्रस्तावित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप प्रभावी बनाने के लिए बेसलाइन सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वेक्षण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति के साथ-साथ उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का तथ्यात्मक आंकलन किया जाएगा।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बेसलाइन सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों और स्थानीय आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी का सटीक एवं प्रमाणिक संकलन किया जाए। निर्धारित प्रपत्रों एवं मापदंडों का पालन करते हुए प्रत्येक जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विकास कार्यों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके।

मैदानी अमले की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को सर्वेक्षण कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रमाणिकता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि बाद में इन्हीं आंकड़ों के आधार पर तैयार होने वाली योजनाएं वास्तविक जरूरतों को पूरा कर सकें।

उन्होंने कहा कि बेसलाइन सर्वेक्षण से प्राप्त जानकारी जिले के विभिन्न क्षेत्रों की प्राथमिक आवश्यकताओं को चिन्हित करने में महत्वपूर्ण आधार बनेगी। इससे डीएमएफ मद से संचालित होने वाले विकास कार्यों को अधिक लक्षित, पारदर्शी और परिणाममूलक बनाने में मदद मिलेगी।

ग्राम पंचायत स्तर पर सतत निगरानी

सुश्री कौर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में चल रहे बेसलाइन सर्वेक्षण की सतत निगरानी करें। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए सर्वेक्षण की प्रगति की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बेसलाइन सर्वेक्षण पूरा होने के बाद उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर क्षेत्रवार जरूरतों और प्राथमिकताओं को चिन्हित कर डीएमएफ मद के विकास कार्यों की आगामी कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button