एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में वॉलीबॉल का रोमांच, कटनी और सिलौड़ी की टीमों ने मारी बाजी,जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में महिला वर्ग में शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी और पुरुष वर्ग में शासकीय महाविद्यालय सिलौड़ी बने विजेता

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में वॉलीबॉल का रोमांच, कटनी और सिलौड़ी की टीमों ने मारी बाजी,जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में महिला वर्ग में शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी और पुरुष वर्ग में शासकीय महाविद्यालय सिलौड़ी बने विजेता

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता प्रभारी प्राचार्य डॉ. आकृति की अध्यक्षता एवं क्रीड़ाधिकारी डॉ. सचिन कोष्टा के नेतृत्व में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद आमंत्रित अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मैदान में उतरी टीमों के बीच मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरा जोर लगाया।

महिला वर्ग में कटनी, पुरुष वर्ग में सिलौड़ी ने जीता खिताब

महिला वर्ग में शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कटनी आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज की टीम उपविजेता रही।

इसी तरह पुरुष वर्ग में शासकीय महाविद्यालय सिलौड़ी की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। कटनी आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज की टीम पुरुष वर्ग में उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी, कटनी आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय सिलौड़ी, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद एवं शासकीय महाविद्यालय बरही सहित जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने सहभागिता की। महिला एवं पुरुष वर्ग को मिलाकर कुल 9 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

आयोजन को सफल बनाने में खेल अधिकारियों का योगदान

प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए क्रीड़ाधिकारी डॉ. आशीष पांडे, शैलेंद्र जाट, चंदन यादव, रीतेश निगम, डॉ. रतिराम अहिरवार, डॉ. ममिता पटले, आस्था मिश्रा एवं रेशु पांडे का विशेष योगदान रहा।

निर्णायक की भूमिका शोले नामदेव, विजय दुबे, दीपांशु, सोहित पटैल, दीनदयाल चक्रवर्ती, प्रभु दयाल बर्मन एवं अभिषेक पटेल ने निभाई। संपूर्ण प्रतियोगिता की कमेंट्री डॉ. हर्षित द्विवेदी ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. श्वेता सिंह बघेल ने किया।

इस अवसर पर डॉ. मनीष व्यास, डॉ. राजाराम सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी, डॉ. अखिलेश द्विवेदी, सुश्री काव्या साहू, युवराज तिवारी, डॉ. स्मिता परसाई, मनीष झारिया एवं जितेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button