लौह पुरुष के आदर्शों से गूंजा ढीमरखेड़ा महाविद्यालय, राष्ट्रीय एकता की दौड़ में शामिल हुए विद्यार्थी और प्राध्यापक,सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
कलयुग की कलम से राकेश यादव

लौह पुरुष के आदर्शों से गूंजा ढीमरखेड़ा महाविद्यालय, राष्ट्रीय एकता की दौड़ में शामिल हुए विद्यार्थी और प्राध्यापक,सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।
महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आकृति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मनीषा व्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ आयोजित दौड़ से हुई, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके पश्चात डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी ने उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। वहीं सुश्री काव्या साहू ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ. राजाराम सिंह, डॉ. सचिन कोष्टा, डॉ. श्वेता सिंह बघेल, डॉ. हर्षित द्विवेदी, श्री युवराज तिवारी, डॉ. स्मिता परसाई एवं डॉ. मनोज कुमार गुप्ता सहित महाविद्यालय के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



