पराली जलाने पर रोक के खिलाफ सड़कों पर उतरे 3 हजार किसान, सिहोरा में गूंजा जनआक्रोश का नारा!अखिल भारतीय ओबीसी महासभा एवं ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में हुआ विशाल आंदोलन, किसानों ने प्रतिबंध हटाने की उठाई मांग; अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

पराली जलाने पर रोक के खिलाफ सड़कों पर उतरे 3 हजार किसान, सिहोरा में गूंजा जनआक्रोश का नारा!अखिल भारतीय ओबीसी महासभा एवं ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में हुआ विशाल आंदोलन, किसानों ने प्रतिबंध हटाने की उठाई मांग; अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
कलयुग की कलम सिहोरा – धान की पराली जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा एवं ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में किसान जन आक्रोश रैली, धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट इंद्र कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा संगठन की पूरी टीम के सहयोग से आयोजित इस आंदोलन का नेतृत्व ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुर्मी ने किया। आंदोलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग तीन हजार किसानों ने सहभागिता करते हुए पराली जलाने पर लगी रोक हटाने की मांग उठाई।
आंदोलन के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान कृषि कार्यों में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की ओर आकर्षित कराया। किसानों का कहना था कि पराली प्रबंधन को लेकर जमीनी स्तर पर पर्याप्त सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए बिना प्रतिबंध के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर किसानों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के उपरांत जबलपुर से पहुंचे सक्षम अधिकारी एवं सिहोरा के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की मांगों से अवगत कराया गया। अधिकारियों की ओर से किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने और उनकी मदद करने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संगठन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद
आंदोलन में जिला सचिव प्रमोद पटेल, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल, जिला सहसचिव कैलाश पटेल, युवा मोर्चा जिला सचिव प्रमोद पटेल, युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष अजीत पटेल, सिहोरा ब्लॉक अध्यक्ष संतकुमार पटेल, मझौली ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत पटेल, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत पटेल, पनागर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक यादव, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पटेल, युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा एवं अतुल पटेल, मझौली ब्लॉक सचिव राकेश पटेल सहित प्रदोष पटेल, संदीप पटेल, कप्तान पटेल, गोकुल पटेल, राजेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, सुरजीत पटेल, ब्रजेंद्र पटेल, गणेश पटेल, अनूप पटेल, जितेंद्र पटेल, अनिल दाहिया, श्याम साहू, अंकित पटेल, लकी पटेल, ब्रज बिहारी पटेल, प्रदीप पटेल, राजेश यादव, सरवन पटेल, विकास काछी, हरिप्रसाद पटेल, आशीष पटेल, रोहित पटेल, जितेंद्र चौधरी, उमेश पटेल, आनंद पटेल, मुकेश पटेल, राजकुमार पटेल एवं कन्हैयालाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आंदोलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग तीन हजार किसानों की सहभागिता ने पराली प्रतिबंध के मुद्दे पर किसानों की एकजुटता को प्रदर्शित किया। संगठन की पूरी टीम एवं किसान भाइयों के सहयोग से आयोजित यह आंदोलन ज्ञापन सौंपने और अधिकारियों से आश्वासन मिलने के साथ संपन्न हुआ।



