सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान में कल 25 सितंबर को गूंजेगा एक सुर, एक स्वर, एक भारत ‘वंदे मातरम्’राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर होगा भव्य सामूहिक गायन, सुबह 11 बजे एक साथ गूंजेंगे देशभक्ति के स्वर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान में कल 25 सितंबर को गूंजेगा एक सुर, एक स्वर, एक भारत ‘वंदे मातरम्’राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर होगा भव्य सामूहिक गायन, सुबह 11 बजे एक साथ गूंजेंगे देशभक्ति के स्वर
कलयुग की कलम उमरिया पान – राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कल 25 सितंबर 2026 को उमरियापान में विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उमरियापान में होगा। प्रातः 10 बजे से एकत्रीकरण तथा ठीक 11 बजे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, नागरिक एवं गणमान्यजन शामिल होंगे। देशभर में एक निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किए जाने के इस आयोजन को ऐतिहासिक अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास समिति, सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान द्वारा किया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्थाओं में अध्यक्ष रामकृष्ण दीक्षित, व्यवस्थापक राजेश ब्यौहार, कोषाध्यक्ष रमन शुक्ला की जिम्मेदारी रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. आरती धुर्वे, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय पकरिया, अध्यक्ष विजय दुबे, मुख्य अतिथि अटल ब्यौहार, सरपंच ग्राम पंचायत उमरियापान तथा विशिष्ट अतिथि मुकेश पटेल, प्राचार्य सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान उपस्थित रहेंगे।
आयोजन बाल विकास समिति, सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान द्वारा किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपने स्नेहीजनों सहित कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रगीत के इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
दिनांक: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार | एकत्रीकरण: सुबह 10 बजे | सामूहिक गायन: सुबह 11 बजे



