गणेशोत्सव पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, ढीमरखेड़ा पुलिस रहेगी अलर्ट,शांति समिति की बैठक में सख्त निर्देश: रात 10 बजे बाद डीजे पर रोक, शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर होगी तत्काल कार्रवाई
कलयुग की कलम से राकेश यादव

गणेशोत्सव पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, ढीमरखेड़ा पुलिस रहेगी अलर्ट,शांति समिति की बैठक में सख्त निर्देश: रात 10 बजे बाद डीजे पर रोक, शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर होगी तत्काल कार्रवाई
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर ढीमरखेड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु और ग्रामीण शामिल हुए।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार की आड़ में शराब पीकर उत्पात, महिलाओं-बच्चों से अभद्रता, जुआ अथवा किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई होगी। नागरिकों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
परीक्षाओं के चलते डीजे की आवाज रहेगी धीमी
स्कूली परीक्षाओं को देखते हुए सभी गणेश पंडालों में डीजे और साउंड सिस्टम का वॉल्यूम सीमित रखने के निर्देश दिए गए। ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे या लाउडस्पीकर बजाने पर कार्रवाई और साउंड सिस्टम जब्ती की चेतावनी दी गई।
हर पंडाल पर पुलिस की निगरानी
त्योहार के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों और प्रमुख गणेश पंडालों के आसपास पुलिस की लगातार गश्त रहेगी। समितियों को सीसीटीवी लगाने, बिजली वायरिंग सुरक्षित रखने तथा अग्निशमन के प्राथमिक साधन उपलब्ध रखने की सलाह दी गई। प्रत्येक समिति से 5 से 10 जिम्मेदार स्वयंसेवकों की सूची पुलिस को देने को कहा गया।
विसर्जन जुलूस के लिए निर्धारित मार्गों का पालन, यातायात व्यवस्था और घाटों पर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह या सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट से बचने की अपील भी की।
बैठक में राजेश त्रिपाठी, राधेश शर्मा, रामखिलावन मिश्रा, सुरेश सोनी, कमलेश रजक, विनय ज्योतिषी, चन्द्रभान यादव, संदीप तिवारी, विजय यादव, आकाश बर्मन, शोले नामदेव, पिंटू रजक, सोनू गौतम सहित पुलिस स्टाफ, ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अमित मोटर्स लेकर आया है बंपर धमाका आज ही विजिट करें और अपनी मनपसंद हीरो बाइक घर लेकर जाएं




