एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

घुघरा-उमरियापान मार्ग बना मुसीबत की राह अपनी बदहाली पर बहा रहाआंसू,कीचड़ में फंस रही ग्रामीणों की जिंदगी,सड़क पर पैर रखने तक की जगह नहीं, रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे स्कूली छात्र-छात्राएं और राहगीर; शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

घुघरा-उमरियापान मार्ग बना मुसीबत की राह अपनी बदहाली पर बहा रहाआंसू,कीचड़ में फंस रही ग्रामीणों की जिंदगी,सड़क पर पैर रखने तक की जगह नहीं, रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे स्कूली छात्र-छात्राएं और राहगीर; शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर

कलयुग की कलम उमरिया पान – घुघरा से उमरियापान पहुंच मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीरों को आवागमन के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते पूरा मार्ग कीचड़ से सन गया है और जगह-जगह सड़क की स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी है कि लोगों के लिए सुरक्षित तरीके से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, मजदूर और अन्य लोग उमरियापान आते-जाते हैं। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन राहगीर और विद्यार्थी फिसलकर गिर रहे हैं तथा चोटिल हो रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति ऐसी है कि वाहन निकालना तो दूर, पैदल चलना भी चुनौती बना हुआ है।

बार-बार अवगत कराने के बाद भी नहीं बदली तस्वीर

ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जा चुका है। गांव और उमरियापान क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों के माध्यम से भी उच्च अधिकारियों तक सड़क की बदहाली की जानकारी पहुंचाई गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यदि समय रहते मार्ग का सुधार नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घुघरा से उमरियापान पहुंच मार्ग का तत्काल निरीक्षण कराकर सड़क का सुधार एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि किसानों, विद्यार्थियों और आम राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अमित मोटर्स लाया है बंफर धमाका आए आज ही विजिट करें और अपनी मनपसंदीदा हीरो बइक घर लेकर जाएं

Related Articles

Back to top button