गणेश चतुर्थी पर घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी को लेकर बाजारों में रही चहल-पहल, मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित करने की अपील
कलयुग की कलम से राकेश यादव

गणेश चतुर्थी पर घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी को लेकर बाजारों में रही चहल-पहल, मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित करने की अपील
कलयुग की कलम उमरिया पान – गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को लेकर जिले से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उत्साह और श्रद्धा का माहौल नजर आ रहा है। सोमवार को गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापना के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत होगी। पर्व को लेकर रविवार को बाजारों में गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। घरों से लेकर सार्वजनिक पंडालों तक गणपति स्थापना की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
गणेशोत्सव को श्रद्धा के साथ मनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से नागरिकों से मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करने की अपील की गई है। प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमाओं के स्थान पर प्राकृतिक मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है।
प्रशासन की ओर से नागरिकों से ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान से जुड़ने और पर्यावरण अनुकूल तरीके से गणेश उत्सव मनाने की अपील की गई है। मिट्टी से बनी प्रतिमाएं प्राकृतिक रूप से पर्यावरण के अनुकूल होती हैं और विसर्जन के बाद आसानी से प्रकृति में समाहित हो जाती हैं।
गणेश चतुर्थी को लेकर उमरियापान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों ने पूजा सामग्री, सजावट और प्रतिमाओं की खरीदारी की। वहीं गणेश पंडालों को भी आकर्षक रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। श्रद्धालु सोमवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश की स्थापना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
श्रद्धा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का अवसर भी है। ऐसे में मिट्टी की प्रतिमाओं की स्थापना और प्राकृतिक तरीके से विसर्जन कर श्रद्धालु आस्था के साथ पर्यावरण की जिम्मेदारी भी निभा सकते हैं।
श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अमित मोटर्स लेकर आया है बंफर धमाका




