जिला पंचायत की बैठक में होगी विभागों की बड़ी पड़ताल! 12 अगस्त को सामान्य सभा में ग्रामीण विकास से लेकर शिक्षा, कृषि, बिजली और स्वास्थ्य तक की होगी समीक्षा,लंबित मामलों पर भी होगी चर्चा, अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ बैठक में मौजूद रहने के निर्देश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिला पंचायत की बैठक में होगी विभागों की बड़ी पड़ताल! 12 अगस्त को सामान्य सभा में ग्रामीण विकास से लेकर शिक्षा, कृषि, बिजली और स्वास्थ्य तक की होगी समीक्षा,लंबित मामलों पर भी होगी चर्चा, अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ बैठक में मौजूद रहने के निर्देश
कलयुग की कलम कटनी – जिला पंचायत कटनी की सामान्य सभा की बैठक आगामी 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर आवश्यक जानकारी एवं अभिलेखों के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
बैठक के निर्धारित एजेंडे में पिछली सामान्य सभा की बैठक में लिए गए निर्णयों एवं उनके पालन प्रतिवेदन पर चर्चा प्रमुख रूप से शामिल है। इसके साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में विकसित भारत—गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा होगी। इसके अलावा शिक्षा, कृषि, विद्युत, वन और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विषयों पर विभागवार चर्चा की जाएगी।
SBM, NRLM और MDM पर भी फोकस
जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के अंतर्गत संचालित योजनाओं की स्थिति भी बैठक में रखी जाएगी। इनमें स्वच्छ भारत मिशन (SBM), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम (MDM) से संबंधित कार्यों की समीक्षा शामिल है।
बैठक में योजनाओं की जमीनी प्रगति, लंबित कार्यों तथा विभागीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को लेकर सदस्यों द्वारा चर्चा की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार अध्यक्ष की अनुमति से एजेंडे के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकेगा।
पूरी तैयारी के साथ पहुंचेंगे अधिकारी
जिला पंचायत सीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बैठक में निर्धारित समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा मांगी गई जानकारी और संबंधित अभिलेख अपने साथ लेकर आएं। सामान्य सभा की बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय कार्यों की प्रगति को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।



