अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, पुलिस को सौंपा ज्ञापन,कछार गांव बड़ा में कच्ची शराब और पैकारी से परेशान महिलाओं ने सरपंच से लगाई गुहार, कार्रवाई का मिला भरोसा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, पुलिस को सौंपा ज्ञापन,कछार गांव बड़ा में कच्ची शराब और पैकारी से परेशान महिलाओं ने सरपंच से लगाई गुहार, कार्रवाई का मिला भरोसा
कलयुग की कलम सिलौंडी – कछार गांव बड़ा में कच्ची शराब और कथित अवैध शराब पैकारी से परेशान महिलाओं ने अब इसके खिलाफ आवाज उठाई है। गांव की महिलाओं ने अपनी समस्या ग्राम पंचायत सरपंच कैलाश चंद्र जैन के समक्ष रखी और गांव में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सरपंच कैलाश चंद्र जैन की पहल पर सिलौंडी चौकी प्रभारी अनिल पांडे ग्राम पंचायत भवन कछार गांव बड़ा पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और शराब की अवैध बिक्री से संबंधित जानकारी ली।
पुलिस को सौंपा ज्ञापन
गांव की महिलाओं के साथ सरपंच कैलाश चंद्र जैन एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शैलेश जैन ने सिलौंडी पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए कच्ची शराब निर्माण एवं अवैध शराब पैकारी पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है, इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जाए।
अवैध शराब बेचने वालों पर होगी कार्रवाई : चौकी प्रभारी
चौकी प्रभारी अनिल पांडे ने महिलाओं एवं ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सिलौंडी पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब बनाने अथवा अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
महिलाओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की उम्मीद जताते हुए गांव में अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने की मांग की।



