भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलौंडी में त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR बैठक संपन्न मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर हुआ सारगर्भित मार्गदर्शन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलौंडी में त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR बैठक संपन्न मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर हुआ सारगर्भित मार्गदर्शन
कलयुग की कलम सिलौंडी – भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलौंडी के तत्वावधान में रविवार को मंडल त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR (Special Intensive Revision) बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन तथा बड़वारा विधायक माननीय श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन से
कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने बैठक की विषयवस्तु रखते हुए कहा कि आगामी चुनावों की तैयारी में मतदाता पुनरीक्षण एक अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं बी.एल.ए.-2 से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर पर अधिकतम मतदाता जोड़ें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
अतिथियों ने दिए संगठन सशक्तिकरण के सूत्र
बैठक में उपस्थित अतिथियों में मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र अरोरा, मंडल संयोजक अरविंद तिवारी, सरपंच सांकेत लोनी तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील पाल ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और विचाराधारित संगठन है, जहाँ हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। SIR अभियान के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और मतदाता जागरूकता ही भविष्य की जीत की आधारशिला होगी।
आभार एवं संचालन
कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री अरविंद तिवारी ने किया, जबकि संतोष सेन ने अतिथियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं और संगठन के प्रत्येक अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी ही सफलता की कुंजी है।
अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष शैलेष जैन, अमित राय, कार्यालय मंत्री विनोद बागरी, महामंत्री सदन तिवारी, सरपंच संदीप यादव, राजेंद्र तिवारी, गणेश बागरी, गोविंद सिंह बागरी, कमल बर्मन, सूर्य प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, राजू लोनी, नारायण सिंह, राजेंद्र दुबे, कपिल बागरी, प्रवीण बर्मन सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं बी.एल.ए.-2 कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और “हर घर भाजपा – हर दिल भाजपा” के नारे के साथ बैठक का समापन हुआ।



