प्रशासनमध्यप्रदेश

NH-30 के ‘मौत के मोड़’ पर पुलिस का सुरक्षा अभियान ्लखपतेरी ब्लैक स्पॉट पर बढ़ी चौकसी, हादसों पर लगाम लगाने सड़क पर उतरी यातायात पुलिस,चेतावनी बोर्ड लगाए गए, वाहन चालकों को दी गई सुरक्षा नियमों की सीख; तेज रफ्तार और लापरवाही पर विशेष नजर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

NH-30 के ‘मौत के मोड़’ पर पुलिस का सुरक्षा अभियान ्लखपतेरी ब्लैक स्पॉट पर बढ़ी चौकसी, हादसों पर लगाम लगाने सड़क पर उतरी यातायात पुलिस,चेतावनी बोर्ड लगाए गए, वाहन चालकों को दी गई सुरक्षा नियमों की सीख; तेज रफ्तार और लापरवाही पर विशेष नजर

कलयुग की कलम कटनी – राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित ग्राम लखपतेरी (जलासुर मार्ग) का चिन्हित ब्लैक स्पॉट लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं के कारण चिंता का विषय बना हुआ है। लगातार सामने आ रहे हादसों को रोकने और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से कटनी यातायात पुलिस ने यहां विशेष सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुर्घटना संभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर चेतावनी सूचक फ्लेक्स बोर्ड, सावधानी संकेतक और जागरूकता संदेश लगाए गए, जिससे वाहन चालक समय रहते सतर्क होकर सुरक्षित यात्रा कर सकें।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखपतेरी क्षेत्र में पूर्व में कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान गई है तथा अनेक लोग घायल हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जा रही है।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, खतरनाक ओवरटेकिंग से बचने तथा सड़क पर पूरी सतर्कता बरतने की समझाइश दी गई। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की गई।

पुलिस का कहना है कि सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जबकि नियमों का पालन और सतर्कता कई जिंदगियों को सुरक्षित रख सकती है। इसी उद्देश्य से जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण किया जा रहा है, जहां आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम और जन-जागरूकता गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।

सुरक्षा संदेश

“सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” “धीमी गति – सुरक्षित यात्रा” “हेलमेट और सीट बेल्ट हैं जीवन की सुरक्षा ढाल”

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

Related Articles

Back to top button