योग से स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं से सशक्तिकरण का संदेश: सिलौंडी में सीएससी वीएलई के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन,ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता, योग के साथ डिजिटल जागरूकता का भी मिला संदेश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

योग से स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं से सशक्तिकरण का संदेश: सिलौंडी में सीएससी वीएलई के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन,ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता, योग के साथ डिजिटल जागरूकता का भी मिला संदेश
कलयुग की कलम सिलौंडी – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सिलौंडी स्थित अटल ई-सेवा केंद्र के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई अक्षय कुमार राय के नेतृत्व में ग्राम स्तर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधि डॉ. मनमोहन राय, प्रहलाद राय, अमित राय, पत्रकार धीरज जैन, शिक्षक संतोष बर्मन, तुलसी नामदेव, अशोक कुमार हल्दकार, विशाल सिंह, चंद कुमार परसवार, बैजनाथ दहिया, कमलेश सेन, मिथिला सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
योग के साथ डिजिटल सशक्तिकरण का भी दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान सीएससी वीएलई अक्षय कुमार राय ने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, बैंकिंग एवं बीमा सेवाएं, पेंशन योजनाएं, टेली-लॉ, ऑनलाइन शिक्षा, कौशल विकास, आधार एवं पैन कार्ड सेवाएं, डिजीपे तथा अन्य शासकीय सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों को डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
स्वस्थ समाज और जागरूक गांव की दिशा में सार्थक पहल
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योगाभ्यास करने, स्वस्थ रहने तथा समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। ग्राम स्तर पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल सशक्तिकरण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया।



