एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

असाटी समाज में कटनी का बढ़ा कद: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारियां, जिले में खुशी की लहर,राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी के निर्णय से गौरवान्वित हुआ कटनी, समाजजनों ने जताया हर्ष

कलयुग की कलम से राकेश यादव

असाटी समाज में कटनी का बढ़ा कद: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारियां, जिले में खुशी की लहर,राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी के निर्णय से गौरवान्वित हुआ कटनी, समाजजनों ने जताया हर्ष

कलयुग की कलम कटनी – अखिल भारतीय असाटी (वैश्य) समाज महासभा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए नए मनोनयनों से कटनी जिले को विशेष पहचान मिली है। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी ने समाज के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कटनी जिले के कई वरिष्ठ समाजजनों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

नवीन नियुक्तियों के तहत योगेंद्र कुमार असाटी और राधेश्याम गुप्ता को संरक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं लल्लूलाल असाटी तथा रोशनलाल असाटी भरोला को मार्गदर्शक पद पर मनोनीत किया गया है। इन नियुक्तियों से जिले के समाजजनों में उत्साह का वातावरण है।

असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति कटनी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र असाटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कटनी जिले के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी मिलने से जिले का गौरव बढ़ा है और समाज को नई दिशा एवं सशक्त नेतृत्व प्राप्त होगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाजहित में अपने अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कटनी जिले के प्रतिनिधित्व को लेकर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुनील मंचू असाटी, संतराम असाटी, संजय असाटी, राजकुमार असाटी, संदीप राजा असाटी, जितेंद्र गुप्ता, राजेश असाटी, मनोज असाटी, प्रकाश असाटी, प्रेम नारायण सहित अनेक समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारियों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा समाज के उत्थान और विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button