प्रशासनमध्यप्रदेश

न्यायालय परिसर में हरियाली का संदेश न्याय की चौखट पर हरियाली का संकल्प, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रोपा पौधा,व्यवहार न्यायालय ढीमरखेड़ा परिसर में हुआ वृक्षारोपण, अधिक से अधिक पौधे लगाने का दिया संदेश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

न्यायालय परिसर में हरियाली का संदेश न्याय की चौखट पर हरियाली का संकल्प, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रोपा पौधा,व्यवहार न्यायालय ढीमरखेड़ा परिसर में हुआ वृक्षारोपण, अधिक से अधिक पौधे लगाने का दिया संदेश

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय ढीमरखेड़ा के न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी माननीय पूर्वी तिवारी ने अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन स्टाफ की मौजूदगी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पूर्वी तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पौधे केवल हरियाली ही नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ हवा, बेहतर वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करें, ताकि पौधे वृक्ष का रूप लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं न्यायालय के स्टाफ की उपस्थिति रही। न्यायालय परिसर में पौधारोपण के माध्यम से दिया गया यह संदेश सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Related Articles

Back to top button