श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का महाकुंभ: ढीमरखेड़ा से ग्वाल बाबा धाम तक निकलेगी विशाल शोभायात्रा” ‘जय ग्वाल बाबा’ का जयघोष, 19 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा,मंगल भवन से ग्वाल बाबा धाम डुढहा परसेल तक निकलेगी विशाल यात्रा, पूजन-आरती के बाद होगा भव्य भंडारा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का महाकुंभ: ढीमरखेड़ा से ग्वाल बाबा धाम तक निकलेगी विशाल शोभायात्रा” ‘जय ग्वाल बाबा’ का जयघोष, 19 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा,मंगल भवन से ग्वाल बाबा धाम डुढहा परसेल तक निकलेगी विशाल यात्रा, पूजन-आरती के बाद होगा भव्य भंडारा
कटनी / मध्य-प्रदेश
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज ढीमरखेड़ा द्वारा इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के आठवें वर्ष के अवसर पर 19 सितंबर 2026, शनिवार को ढीमरखेड़ा में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति के अनुसार सुबह 11 बजे ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन/जनपद पंचायत परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा रामपुर, झिन्ना पिपरिया होते हुए डुढहा चौराहा से श्री ग्वाल बाबा धाम, डुढहा परसेल पहुंचेगी। यहां भगवान श्रीकृष्ण एवं ग्वाल बाबा का पूजन-अर्चन और आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन शाम करीब 4 बजे किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि सर्व यादव समाज द्वारा पिछले कई वर्षों से अपने आराध्य एवं जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य एवं गरिमामय स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। समाजबंधुओं से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
यह रहेगा कार्यक्रम दिनांक: 19 सितंबर 2026, शनिवार समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
शोभायात्रा: मंगल भवन/जनपद पंचायत परिसर ढीमरखेड़ा से ग्वाल बाबा धाम डुढहा परसेल तक
मुख्य आयोजन: भगवान श्रीकृष्ण पूजन, आरती, प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारा।
विशिष्ट अतिथियों की रहेगी मौजूदगी
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. जे.पी. यादव (सेवानिवृत्त शिक्षक) करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनोज सिंह यादव, प्रदेशाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, मध्यप्रदेश भोपाल उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में रवि सिंह यादव रैपुरा-पन्ना, राकेश यादव बनारस, बधंत यादव, राजकिशोर यादव, यदुवेन्द्र यादव, संतोष यादव, मुकेश यादव एवं राकेश यादव कटनी सहित अन्य गणमान्यजन शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मार्गदर्शक मंडल में सी.एल. यादव गनियारी, सी.एल. यादव भनपुरा, सी.एल. यादव झिरी, गणेश यादव, योगेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार यादव मुरवारी, माखन यादव, श्रीलाल यादव, शिवम यादव एवं भरत यादव (बीडीसी) सहित समाज के वरिष्ठजन शामिल हैं।
शोभायात्रा मार्ग एवं भंडारा-प्रसाद वितरण व्यवस्था की जिम्मेदारी सुनील यादव, डॉ. दयाराम यादव, मुकेश कुमार यादव, हरि यादव, रघुनाथ यादव, मनीष यादव, लक्ष्मण यादव, अजय यादव, रामकिशोर यादव, कैलाश यादव, राजेश यादव, जी.एल. यादव, महेश यादव सरपंच झिरी, आशीष यादव, कमल यादव कटनी, रमाकांत यादव एवं सतीश यादव सहित कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।
आयोजन के संयोजक आर.के. यादव कटनी, अध्यक्ष मनोज यादव (पत्रकार), प्रेरक रामलला सिंह यादव कटनी तथा सचिव चंद्रभान यादव सगौना हैं। आयोजन एवं आमंत्रण सर्व यादव समाज, ढीमरखेड़ा, जिला कटनी की ओर से किया गया है।
आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा में सहभागी बनकर धर्म, आस्था और सामाजिक एकता के इस महापर्व को सफल बनाने की अपील की है।



