Blogमध्यप्रदेश

10वीं-12वीं में फेल होने वाले स्टूडेंटों को अब ‘दोबारा’ मिलेगा मौका, आदेश जारी

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में सप्लीमेंट्री लाने वाले और फेल होने वाले विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने बड़ी राहत दी है। इसमें माशिमं द्वारा हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की परीक्षाएं साल में दो बार ली जाएंगी। जिससे विद्यार्थियों को दूसरी बार परीक्षा पास करने का अवसर मिलेगा।

नई व्यवस्था के तहत सप्लीमेंट्री की पात्रता को भी खत्म किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की इस योजना से जिले के 10 हजार 369 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

साल में दो बार ली जाएंगी परीक्षाएं

जानकारी के अनुसार हर साल फरवरी, मार्च महीने में कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं होती हैं। इसका रिजल्ट आने पर इसमें कई विद्यार्थियों को पूरक मिलती है तो कई फेल हो जाते हैं। इसके अलावा परीक्षा के दौरान बीमार होने या पारिवारिक कारणों के चलते परीक्षा देने से चूक जाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को फिर से परीक्षा देने के लिए एक साल तक परीक्षा देने का इंतजार करना पड़ता है। इसके लिए शासन ने विद्यार्थियों को एक साल में ही दूसरी बार परीक्षा देने की योजना शुरू की जा रही है।

वहीं अभी तक एक, दो विषय में विद्यार्थियों को मिलने वाली पूरक यानी सप्लीमेंट्री के प्रावधान को भी खत्म किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की परीक्षाएं साल में दो बार ली जाएंगी। इसमें पहली परीक्षा में फेल हो चुके विद्यार्थी अब दूसरी बार परीक्षा देकर परिणाम सुधार सकेंगे। यह परीक्षा संभवत: दूसरी बार जुलाई, अगस्त में कराई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button