उमरिया पान में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 51 कनेक्शनों की जांच में 16 अवैध मिले, 28 बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज; 8.85 लाख बकाया पर काटे कनेक्शन,चार विशेष टीमों ने एक साथ कई गांवों में दी दबिश, नोटिस के बाद भी बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर हुई कार्रवाई; बिजली चोरी करने वालों में मचा हड़कंप
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कलयुग की कलम उमरिया पान – विद्युत बिलों की बकाया राशि वसूलने और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने उमरिया पान वितरण केंद्र के अंतर्गत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। चार विशेष टीमों ने एक साथ अलग-अलग गांवों में पहुंचकर बकायादार उपभोक्ताओं और अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले परिसरों की सघन जांच की। अभियान के दौरान 51 अस्थाई विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई, जिनमें 16 कनेक्शन अवैध पाए गए। संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई, जबकि बिजली चोरी के 28 प्रकरण भी दर्ज किए गए।

बिजली चोरी पर विभाग की सख्ती, आगे भी जारी रहेगा अभियान
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया बिल जमा नहीं करने और अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिलों का भुगतान करें और वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
अधिकारियों के मार्गदर्शन में चार टीमों ने संभाला मोर्चा
चेकिंग अभियान में सहायक अभियंता ढीमरखेड़ा उपसंभाग स्वामी यादव, बड़वारा वितरण केंद्र प्रभारी सुमित सिन्हा, सिलौंडी वितरण केंद्र प्रभारी मजहर अली तथा पान उमरिया वितरण केंद्र प्रभारी सौरव दुबे सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। यह अभियान कटनी वृत्त के अधीक्षण अभियंता डी.के. चौकीकर एवं दक्षिण संभाग की कार्यपालन अभियंता शैलजा चौहान के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।