एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

सड़क पर मौत से सामना! दीपावली के भाई दूज पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, राहगीरों ने दिखाई इंसानियत,बाइकों में फंसे और सड़क किनारे पड़े घायलों को लोगों ने बाहर निकालकर बचाई जान, डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचे घायल; गंभीर हालत में एक व्यक्ति जिला अस्पताल रेफर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कलयुग की कलम उमरिया पान – दीपावली पर्व के परीवा और भाई दूज के उल्लास के बीच उमरियापान करौंदी रोड मडे़रा तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक में फंसे तथा सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े व्यक्तियों को बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

त्योहार के दिन हुए इस सड़क हादसे ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा और सावधानी की जरूरत को सामने ला दिया। दुर्घटना के बाद राहगीरों द्वारा दिखाई गई तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता सराहनीय रही। समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाने से उन्हें उपचार मिल सका।

Related Articles

Back to top button