प्रशासनमध्यप्रदेश

37.50 लाख के अटल सेवा सदन में गुणवत्ता परखने पहुंचे जनपद CEO, निर्माण में सुधार के दिए निर्देश!पोंडीखुर्द पंचायत भवन का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास के अधूरे निर्माण जल्द पूरे कराने हितग्राहियों से की चर्चा; सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण पर भी दिया जोर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

37.50 लाख के अटल सेवा सदन में गुणवत्ता परखने पहुंचे जनपद CEO, निर्माण में सुधार के दिए निर्देश!पोंडीखुर्द पंचायत भवन का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास के अधूरे निर्माण जल्द पूरे कराने हितग्राहियों से की चर्चा; सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण पर भी दिया जोर

कटनी(म. प्र)

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों और योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी जा रही है। मंगलवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्णकांत पांडेय ने ग्राम पंचायत पोंडीखुर्द पहुंचकर निर्माणाधीन नवीन पंचायत भवन ‘अटल सेवा सदन’ का निरीक्षण किया।

मई 2025 में 37.50 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत इस भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए सीईओ ने निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जहां आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, वहां संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप काम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं।

आवास योजना के हितग्राहियों से सीधा संवाद

पंचायत भवन के निरीक्षण के साथ ही सीईओ कृष्णकांत पांडेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत आवासों की वर्तमान स्थिति जानी और हितग्राहियों से सीधे बातचीत कर निर्माण कार्य में आ रही परेशानियों की जानकारी ली। जिन आवासों का निर्माण अभी अधूरा है, उन्हें शीघ्र पूरा कराने के लिए हितग्राहियों को प्रेरित किया।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती

भ्रमण के दौरान सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की स्थिति भी जांची गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए। निराकरण के बाद ही पोर्टल पर शिकायतों को बंद कराने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।

विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोपरि

सीईओ कृष्णकांत पांडेय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे और ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलें, इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Related Articles

Back to top button