एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

जेल गेट से फरार तीनों आरोपियों का खेल खत्म! कटनी पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार, दो की तलाश में दी जा रही थी लगातार दबिश,एक आरोपी घटना के चंद घंटों में ही पकड़ा गया था, शेष दो को संभावित ठिकानों पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा; बहोरीबंद और माधवनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जेल गेट से फरार तीनों आरोपियों का खेल खत्म! कटनी पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार, दो की तलाश में दी जा रही थी लगातार दबिश,एक आरोपी घटना के चंद घंटों में ही पकड़ा गया था, शेष दो को संभावित ठिकानों पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा; बहोरीबंद और माधवनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कलयुग की कलम कटनी – जिला जेल कटनी के मुख्य द्वार के बाहर पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए तीनों आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया था, जबकि फरार शेष दो आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर घेराबंदी कर दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए तीनों आरोपियों की तलाश पूरी हो गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य की मॉनिटरिंग में थाना माधवनगर और थाना बहोरीबंद पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

जेल दाखिल कराने के दौरान हुए थे फरार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार न्यायालय बहोरीबंद द्वारा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 170 एवं 126 के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के जेल वारंट जारी किए गए थे। तीनों को जिला जेल कटनी में दाखिल कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वे जेल के मुख्य गेट के बाहर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें सक्रिय की थीं।

तीनों आरोपी एक ही गांव के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश वाल्मीकि (45 वर्ष), रंजीत वाल्मीकि (26 वर्ष) और अभिषेक वाल्मीकि (22 वर्ष), तीनों निवासी बिछियाकाप, थाना बहोरीबंद के रूप में हुई है। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में तीनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1185/26, धारा 262 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button