150 हिन्दू परिवारों का गांव, लेकिन एक भी मंदिर नहीं! उमरपानी पहुंचे विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी, जल्द मंदिर निर्माण का लिया संकल्प,गांव में न गणेश प्रतिमा स्थापित हुई, न मां दुर्गा का मंदिर; ग्रामीणों से चर्चा कर मंदिर निर्माण की पहल शुरू, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

150 हिन्दू परिवारों का गांव, लेकिन एक भी मंदिर नहीं! उमरपानी पहुंचे विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी, जल्द मंदिर निर्माण का लिया संकल्प,गांव में न गणेश प्रतिमा स्थापित हुई, न मां दुर्गा का मंदिर; ग्रामीणों से चर्चा कर मंदिर निर्माण की पहल शुरू, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
कलयुग की कलम उमरिया पान – कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम उमरपानी में मंदिर निर्माण का मुद्दा अब जोर पकड़ने लगा है। गांव में लगभग 200 घर हैं, जिनमें करीब 150 हिन्दू परिवार निवास करते हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार आज तक गांव में सार्वजनिक मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया है। यहां न भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई और न ही मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई। गांव में मंदिर नहीं होने की स्थिति को देखते हुए अब मंदिर निर्माण की पहल शुरू की गई है।
इसी उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जिला कटनी के पदाधिकारी ग्राम उमरपानी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर गांव की धार्मिक एवं सामाजिक स्थिति पर चर्चा की तथा मंदिर निर्माण की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान जिला मंत्री राहुल मिश्रा, जिला सह संयोजक कान्हा सोनी, जिला धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख सौरभ मिश्रा, ढीमरखेड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत राय, प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, रमेश चम्पुरिया एवं प्रखंड संयोजक गोलू जायसवाल उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उमरपानी में शीघ्र मंदिर निर्माण कराने का संकल्प लिया। उन्होंने इस दिशा में आवश्यक प्रयास करने और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का विश्वास भी दिलाया।
मंदिर निर्माण को लेकर जगी नई उम्मीद
गांव में मंदिर निर्माण की पहल से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त किया कि उमरपानी में मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे, ताकि गांव में धार्मिक आयोजनों और पूजा-अर्चना के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध हो सके।



