एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

समर्थन मूल्य पर दूसरे जिलों का धान खपाने वालों की अब खैर नहीं! कटनी में बनेगी उड़नदस्ता टीम, अवैध कारोबारियों पर होगी FIR,कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिए सख्त निर्देश, एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीमें करेंगी निगरानी; जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर होगी पेट्रोलिंग

कलयुग की कलम से राकेश यादव

समर्थन मूल्य पर दूसरे जिलों का धान खपाने वालों की अब खैर नहीं! कटनी में बनेगी उड़नदस्ता टीम, अवैध कारोबारियों पर होगी FIR,कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिए सख्त निर्देश, एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीमें करेंगी निगरानी; जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर होगी पेट्रोलिंग

कलयुग की कलम कटनी – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने अवैध धान के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। दूसरे जिलों से धान लाकर कटनी के उपार्जन केंद्रों में बेचने की कोशिश करने वाले व्यापारियों, दलालों और बिचौलियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ न केवल सख्त कार्रवाई होगी, बल्कि पुलिस थानों में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान उपार्जन शुरू होने के पहले से ही अवैध भंडारण, परिवहन और खरीद-बिक्री पर निगरानी रखी जाए। इसके लिए संबंधित अनुविभाग के एसडीएम के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल गठित किए जाएंगे। इन दलों में राजस्व, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

दूसरे जिलों से धान लाकर बेचने वालों पर विशेष नजर

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उड़नदस्ता दल विशेष रूप से उन गतिविधियों पर नजर रखें, जिनमें दूसरे जिलों से धान लाकर कटनी के समर्थन मूल्य उपार्जन केंद्रों में बेचने का प्रयास किया जाता है। प्रशासन का उद्देश्य है कि उपार्जन केंद्रों पर केवल कटनी जिले के पात्र किसानों की ही उपज खरीदी जाए, ताकि शासन की समर्थन मूल्य योजना का वास्तविक लाभ स्थानीय किसानों को मिल सके।

जांच नाकों से लेकर मुख्य मार्गों तक होगी निगरानी

अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता दल जिले के वन एवं खनिज जांच नाकों सहित प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखेंगे। इसके अलावा जिलेभर में पेट्रोलिंग कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जाएगी। दलालों, बिचौलियों और अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले व्यापारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।

अवैध परिवहन पर FIR और मंडी अधिनियम के तहत जुर्माना

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध धान परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही अधिसूचित कृषि उपज के अवैध परिवहन के जरिए मंडी शुल्क और निराश्रित शुल्क की चोरी रोकने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।

उड़नदस्ता दल मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार पेनाल्टी की वसूली भी करेगा। प्रशासन की इस सख्ती का उद्देश्य अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ ही मंडी राजस्व की चोरी रोकना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखना है।

Related Articles

Back to top button