एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

जनजातीय गौरव दिवस पर ग्राम परसेल में जिला स्तरीय आयोजन,धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर गूंजा जनजातीय गौरव का जयघोष, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन,ग्राम परसेल में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, कलाकारों ने दीं जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनजातीय गौरव दिवस पर ग्राम परसेल में जिला स्तरीय आयोजन,धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर गूंजा जनजातीय गौरव का जयघोष, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन,ग्राम परसेल में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, कलाकारों ने दीं जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां

कलयुग की कलम बड़वारा – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसेल में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्ष केवल स्वतंत्रता आंदोलन तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों, संस्कृति, परंपराओं और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श आज भी देशवासियों को जल, जंगल, जमीन और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की प्रेरणा देते हैं।

आयोजन के दौरान कलाकारों ने जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा, लोककला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय विरासत की अनूठी झलक देखने को मिली। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश के महान जनजातीय नायकों को उचित सम्मान और पहचान दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, जिला मंत्री प्रशांत राय, विजय गुप्ता, मनीष दुबे, मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, मनीष बागरी, अनुराग गुप्ता, नितिन पांडे, आशीष चौरसिया, सचिन तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और पहचान को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button