9,840 परिवारों को पेंशन का सहारा! खातों में पहुंची 59.04 लाख की राशि, हर महीने मिल रहे 600 रुपये,वृद्धजन, विधवा, दिव्यांग और निराश्रितों को आर्थिक संबल दे रहीं 11 सरकारी योजनाएं, नगर निगम ने अक्टूबर माह की पेंशन राशि की अंतरित
कलयुग की कलम से राकेश यादव

9,840 परिवारों को पेंशन का सहारा! खातों में पहुंची 59.04 लाख की राशि, हर महीने मिल रहे 600 रुपये,वृद्धजन, विधवा, दिव्यांग और निराश्रितों को आर्थिक संबल दे रहीं 11 सरकारी योजनाएं, नगर निगम ने अक्टूबर माह की पेंशन राशि की अंतरित
कलयुग की कलम कटनी – जरूरतमंदों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता देने के उद्देश्य से शासन की सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम प्रशासन द्वारा अक्टूबर 2026 की पेंशन राशि के रूप में 9 हजार 840 हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 59 लाख 4 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही को प्रतिमाह 600 रुपये पेंशन प्रदान की जा रही है।
11 योजनाओं से हजारों हितग्राहियों को राहत
नगर निगम क्षेत्र में वृद्धजनों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों, परित्यक्ताओं और निराश्रितों को आर्थिक सहायता देने के लिए कुल 11 हितग्राहीमूलक पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के 2,347, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 3,038 तथा विधवा पेंशन योजना के 2,125 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।
इसी तरह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना के 179, मानसिक बहुविकलांग पेंशन के 303, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन के 41, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन के 126, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन के 61, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन के 1,291, सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन पेंशन के 301 तथा मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के 28 हितग्राहियों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता दी जा रही है।
पारदर्शिता के साथ पात्रों तक लाभ पहुंचाने की कवायद
निगम प्रशासन द्वारा पेंशन योजनाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के साथ हितग्राहियों के अभिलेखों और आवश्यक प्रक्रियाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र जरूरतमंद शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। नियमित पेंशन मिलने से बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक मदद मिल रही है।



