सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें अधिकारी,जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर ने जनपद सीईओ और योजना प्रभारियों को दिए निर्देश, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें अधिकारी,जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर ने जनपद सीईओ और योजना प्रभारियों को दिए निर्देश, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर
कलयुग की कलम कटनी – सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में अब केवल औपचारिकता नहीं चलेगी। प्रत्येक शिकायत का वास्तविक समाधान कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ एवं जिला पंचायत के योजना प्रभारी अधिकारियों को लंबित शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
सीईओ कौर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे शासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक शिकायत का परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निराकरण केवल पोर्टल पर जवाब दर्ज करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नागरिकों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर जवाबदेही के साथ कार्य करने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े।



