दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! अब ‘स्पर्श’ पोर्टल पर मिलेगी हर भर्ती की जानकारी, घर बैठे देख सकेंगे विज्ञापन,विशेष भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, उपसंचालक अनुराग मोदी ने दिव्यांगजनों से नियमित पोर्टल देखने और पात्रतानुसार आवेदन करने की अपील की
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कलयुग की कलम कटनी – शासकीय नौकरी पाने की तैयारी कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी सेवाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है। अब इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों के विज्ञापन और जरूरी जानकारियां सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के ‘स्पर्श’ पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे दिव्यांग अभ्यर्थियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर भर्ती संबंधी जानकारी मिल सकेगी।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपसंचालक अनुराग मोदी ने बताया कि विशेष भर्ती अभियान से संबंधित विज्ञापनों को विभागीय स्पर्श पोर्टल पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी विभिन्न विभागों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, भर्ती विज्ञापनों और आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे नियमित रूप से स्पर्श पोर्टल का अवलोकन करें और अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं निर्धारित पात्रता के अनुसार जारी होने वाले भर्ती विज्ञापनों की जानकारी लेकर समय-सीमा में आवेदन करें।
यहां देखें भर्ती की जानकारी
दिव्यांग अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक स्पर्श पोर्टल https://sparsh.mp.gov.in/� पर जाकर विशेष भर्ती अभियान से संबंधित विज्ञापन देख सकते हैं। यह पहल दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने, सरकारी सेवाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।