प्रशासनमध्यप्रदेश

जिले में अब तक 210.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज इस साल अब तक पिछले साल से 128.8 फीसदी अधिक औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिले में अब तक 210.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज इस साल अब तक पिछले साल से 128.8 फीसदी अधिक औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड

कलयुग की कलम कटनी – जिले में इस वर्ष रविवार 1 जून से शुक्रवार 4 जुलाई तक कुल 210.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा इस साल स्लीमनाबाद तहसील में दर्ज की गई है, जहां अब तक 326.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जबकि इसी अवधि में बीते वर्ष कुल 92.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार इस साल अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 128.8 प्रतिशत अधिक औसत वर्षा हो चुकी है।

अधीक्षक भू-अभिलेख डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिले में आलोच्य अवधि तक कटनी तहसील में 180.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 169.6 मिली‍मीटर, बड़वारा तहसील में 225 मिलीमीटर, बरही तहसील में 191 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 255.5 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 141.5 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 326.2 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 194.2 मिलीमीटर कुल वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button