Blog
नए साल से पहले सरकार ने की एलपीजी सिलेंडर में कटौती, जानें कितने रुपए की हुई कटौती
Kalyug Ki Kalam Se Rameshwar Tripathi
नईदिल्ली- महगांई से जूझ रही जनता के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। नए साल से पहले सरकार ने आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर सस्ता कर दिया है। यह कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 39.50 रुपए की कटौती की है। एलपीजी की कीमत में इस कटौती से होटल और रेस्टोरंट जैसे कमर्शियल रसोई गैस उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी। नई कीमते आज यानी 22 दिसंबर से लागू हो गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



