पहरुआ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई सौगात, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण,नए भवन से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा, क्षेत्रवासियों को अब उपचार के लिए होगी सहूलियत
कलयुग की कलम से राकेश यादव

पहरुआ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई सौगात, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण,नए भवन से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा, क्षेत्रवासियों को अब उपचार के लिए होगी सहूलियत
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में ग्राम पंचायत पहरुआ में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने ग्राम पंचायत पहरुआ में नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
विधायक श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार बेहद आवश्यक है। उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन से पहरुआ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी। इससे ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री शारदा प्रसाद महोबिया, श्री अजय गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के नागरिक एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।