एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत उमरिया पान में योग शिविर सुबह की पहली किरण के साथ उमरिया पान में गूंजा योग का संदेश, कार्यकर्ताओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प,सेवा संकल्प अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ध्यान एवं योग शिविर आयोजित

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेवा संकल्प अभियान के तहत उमरिया पान में योग शिविर सुबह की पहली किरण के साथ उमरिया पान में गूंजा योग का संदेश, कार्यकर्ताओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प,सेवा संकल्प अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ध्यान एवं योग शिविर आयोजित

कलयुग की कलम उमरिया पान – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को उमरिया पान में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सुबह 6 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्यान एवं योग शिविर का आयोजन किया गया।

सुबह के शांत एवं खुशनुमा वातावरण में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। शिविर में विभिन्न योग क्रियाओं एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए नियमित रूप से योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, गहरी श्वास-प्रश्वास, ध्यान एवं विभिन्न सरल योगासनों का अभ्यास किया गया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि नियमित योग शरीर को सक्रिय एवं लचीला बनाए रखने, मानसिक तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा श्वसन क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है। वहीं ध्यान और प्राणायाम मन को शांत रखने तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी व्यस्त दिनचर्या में कुछ समय योग एवं ध्यान के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

शिविर में कालूराम चौरसिया, अजय चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, प्रमोद असाटी, अखिलेश नामदेव, राकेश यादव, अंकित झारिया, विनोद साहू, नीरज गुप्ता, नीरज पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से “योग अपनाएं, स्वस्थ रहें और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें” का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button