ढीमरखेड़ा मंगल भवन में पहुंची ‘सरकार’, एक ही परिसर में सुनी गईं जनसमस्याएं,सेवा सेतु एवं ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने लिया जायजा, दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण और प्रमाण-पत्र
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा मंगल भवन में पहुंची ‘सरकार’, एक ही परिसर में सुनी गईं जनसमस्याएं,सेवा सेतु एवं ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने लिया जायजा, दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण और प्रमाण-पत्र
करयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान’ एवं ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में आमजन की समस्याओं, उनके निराकरण की प्रक्रिया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।
कार्यक्रम में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने विभिन्न काउंटरों एवं गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने आमजन की समस्याओं के पंजीयन और उनके निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के संबंध में चर्चा की।
दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण और प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित दिव्यांगजनों को उपयोगी सहायक उपकरण एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उपकरण मिलने से हितग्राहियों को दैनिक जीवन में सुविधा मिलने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग मिलने की उम्मीद है।
एक परिसर में योजनाओं की जानकारी और समस्या समाधान
‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय योजनाओं और सेवाओं को आमजन के नजदीक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी एवं सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप आयोजित इस पहल के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के निराकरण को सुगम बनाने पर जोर दिया गया।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, एसडीएम निधि गोहल, सीईओ यजुवेंद्र कोरी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, मनीष बागरी, आशीष चौरसिया, विजय दुबे, प्रशांत राय, शुलभ त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, महेंद्र कोरी एवं अंकित झरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



