प्रशासनमध्यप्रदेश

गणेश विसर्जन पर 25 सितंबर को कटनी में स्थानीय अवकाश,अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश, बैंक और कोषालय रहेंगे अवकाश से बाहर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

गणेश विसर्जन पर 25 सितंबर को कटनी में स्थानीय अवकाश,अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश, बैंक और कोषालय रहेंगे अवकाश से बाहर

कलयुग की कलम कटनी – गणेश विसर्जन (अनंत चतुर्दशी) के अवसर पर शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को संपूर्ण कटनी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार पूर्व में कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा 4 मार्च 2026 को होली के दूसरे दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। इसी बीच मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 4 मार्च को सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के बाद पूर्व निर्धारित स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है।

संशोधित आदेश के तहत अब 25 सितंबर को गणेश विसर्जन के अवसर पर कटनी जिले में स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है। इससे जिले में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में लोगों को सुविधा मिलेगी।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 25 सितंबर का स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा। संबंधित बैंकिंग एवं कोषालय संबंधी कार्य निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित होंगे।

Related Articles

Back to top button