एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

खमतरा-सिलौंडी-कुंडम मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की प्रक्रिया शुरू,खमतरा–सिलौंडी–कुंडम मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की कवायद तेज,बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के प्रयासों को मिली पहल, करीब 40 किमी मार्ग के हाईवे में विकसित होने की जगी उम्मीद

कलयुग की कलम से राकेश यादव

खमतरा-सिलौंडी-कुंडम मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की प्रक्रिया शुरू,खमतरा–सिलौंडी–कुंडम मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की कवायद तेज,बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के प्रयासों को मिली पहल, करीब 40 किमी मार्ग के हाईवे में विकसित होने की जगी उम्मीद

कलयुग की कलम सिलौंडी – सिलौंडी क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही सड़क सुविधा से जुड़ी मांग को लेकर बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा किए गए प्रयास अब आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। विधायक ने क्षेत्र की आम जनता की आवश्यकता को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर खमतरा से सिलौंडी होते हुए कुंडम तक लगभग 40 किलोमीटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित किए जाने की मांग रखी थी।

विधायक की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री कार्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सिलौंडी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में सड़क सुविधा को लेकर उम्मीद जगी है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि खमतरा-सिलौंडी-कुंडम मार्ग क्षेत्र के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित होने से आवागमन को बेहतर सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की संभावना है।

विधायक द्वारा क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण मांग को शासन स्तर तक पहुंचाने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने की पहल पर क्षेत्र की आम जनता, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी एवं सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन ने बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगों को लगातार शासन तक पहुंचाने का परिणाम अब सामने आने लगा है।

Related Articles

Back to top button