सेवा संकल्प अभियान में जगमगाया कटनी, उमरियापान से गांव-गांव तक प्रज्ज्वलित हुए ‘आशीर्वाद के दीप’ बड़ी माई मंदिर, झंडा चौक, आजाद चौक सहित बूथ स्तर पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम, श्रद्धा और सेवा के संकल्प के साथ जुटे कार्यकर्ता
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेवा संकल्प अभियान में जगमगाया कटनी, उमरियापान से गांव-गांव तक प्रज्ज्वलित हुए ‘आशीर्वाद के दीप’ बड़ी माई मंदिर, झंडा चौक, आजाद चौक सहित बूथ स्तर पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम, श्रद्धा और सेवा के संकल्प के साथ जुटे कार्यकर्ता
कलयुग की कलम उमरिया पान – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार 17 सितंबर को भाजपा मंडल उमरियापान सहित कटनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी माई मंदिर, झंडा चौक, आजाद चौक सहित नगर के विभिन्न स्थानों और बूथ स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
उमरियापान में मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया सहित सभी वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने शाम 6 बजे बड़ी माई मंदिर में तथा शाम 7 बजे झंडा चौक पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही बम्हनी सहित अनेक स्थानों पर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, बूथ समितियों, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा सेवा संकल्प अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिरों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दीपों की रोशनी से वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया। कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण की भावना के साथ अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का संकल्प लिया।
भाजपा मंडल उमरियापान द्वारा आयोजित कार्यक्रम केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह, जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल प्रभारी सुरेश राय सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कटनी जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बूथ स्तर पर हुए दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम ने सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया।



