सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान कलेक्टर-एसपी ने खुद किया रक्तदान, 61 यूनिट रक्त से जरूरतमंदों को मिलेगी जिंदगी की उम्मीद,सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान
कलेक्टर-एसपी ने खुद किया रक्तदान, 61 यूनिट रक्त से जरूरतमंदों को मिलेगी जिंदगी की उम्मीद,सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी
कलयुग की कलम कटनी – सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला चिकित्सालय कटनी में आयोजित जिला स्तरीय रक्तदान शिविर ने मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में 61 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर 61 यूनिट रक्त संग्रहित कराया। यह रक्त जरूरत के समय बीमार, घायल, दुर्घटना पीड़ित एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी साबित होगा।
कलेक्टर-एसपी ने रक्तदान कर बढ़ाया हौसला
शिविर में कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं रक्तदान कर अभियान में सहभागिता की। दोनों अधिकारियों के रक्तदान करने से शिविर में मौजूद रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ा। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी अथवा अन्य आपात स्थिति में समय पर रक्त उपलब्ध होना मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। स्वस्थ और पात्र नागरिकों का रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
61 यूनिट रक्त, जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक सहारा
शिविर में नागरिकों ने सेवा भावना के साथ उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। एकत्रित 61 यूनिट रक्त जिला चिकित्सालय में जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध रहेगा। रक्तदाताओं ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि विशेष अवसरों को मानव सेवा से जोड़कर समाज के लिए सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है।
जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य अमले ने बढ़ाया उत्साह
रक्तदान शिविर में महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर तथा सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
सेवा संकल्प बना मानवता की मिसाल
जिला चिकित्सालय में आयोजित इस शिविर ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने यह साबित किया कि सामूहिक प्रयास से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 61 यूनिट रक्त का संग्रह जरूरत की घड़ी में कई मरीजों के उपचार के लिए सहारा बनेगा।



